
अयोध्या जिले के बीकापुर कस्बे में बारह साल की स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी लगभग 50 वर्ष का है। जिस स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के सुर्पुद कर दिया है। मामले में बीकापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी बीकापुर नगर पंचायत क्षेत्र का निवासी है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार लगभग 11 बजे के आसपास स्थानीय लोगों ने देखा कि बीकापुर तहसील के पास खंडहर में एक बालिका के साथ एक अधेड़ आयु का व्यक्ति छेड़छाड कर रहा है। बगल सम्पर्क मार्ग से गुजर रहे तहसीलकर्मियों तथा स्थानीय नागरिकों ने उसे पकड़ लिया। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पींडित छात्रा किसी परिषदीय विद्यालय की सातवीं कक्षा की छात्रा है जो स्कूल ड्रेस में थी और विद्यालय से घर वापस जा रही थी ।
सूचना मिलने पर सीओ बीकापुर डॉ राजेश कुमार तिवारी एवं प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने आरोपी अधेड़ को हिरासत में लिया। तथा स्कूली छात्रा को पूछताछ के लिए महिला पुलिस के सुपुर्द किया।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि पीड़ित छात्रा की मां की तहरीर पर नामजद आरोपी रज्जब अली पुत्र पीर बख्श निवासी ग्राम शिकवा थाना कोतवाली बीकापुर के विरुद्ध धारा 376 एबी , 354 , 511 आईपीसी तथा पास्को एक्ट की धारा में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More