
#image_title
बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की है। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के खिलाफ महिला खिलाड़ियों की शिकायत के बाद केस दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में बृजभूषण पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि एक नाबालिग पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि दूसरी एफआईआर एक अन्य महिला पहलवान की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस ने दोनों केस की जांच शुरू कर दी है।आज ही सुप्रीम कोर्ट को दिल्ली पुलिस ने बताया था कि खिलाड़ियों की शिकायत पर बृजभूषण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। महिला पहलवानों समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी दिल्ली के जंतर मंतर पर जमे हैं। वे पिछले छह दिनों से यहां धरने पर हैं। सात महिला खिलाड़ियों ने फेडरेशन चीफ के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी थी। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को इस संबंध में नोटिस भेजा था। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने 26 अप्रैल को शीर्ष अदालत से कहा था कि वह यौन उत्पीड़न के आरोपों पर प्राथमिकी दर्ज करे, उससे पहले प्रारंभिक जांच जरूरी है। शीर्ष अदालत ने सात महिला पहलवानों की याचिका पर मंगलवार को दिल्ली पुलिस और अन्य को नोटिस जारी किया था और कहा था कि मामला ‘गंभीर’ है और इस पर विचार करने की जरूरत है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More