अयोध्या उत्तर प्रदेश

बीवी को महंगी पड़ गई मोदी-योगी की तारीफ, गुस्साए शौहर ने जला दिया चेहरा।

बीवी को महंगी पड़ गई मोदी-योगी की तारीफ, गुस्साए शौहर ने जला दिया चेहरा।

अयोध्या।

अयोध्या जिले की रहने वाली एक मुस्लिम महिला को पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करना महंगा पड़ गया। बीजेपी के नेताओं की तारीफ सुनकर शौहर को इतना गुस्सा आया कि उसने बीवी का चेहरा जला दिया। अपनी बेगम का चेहरा जलाकर भी जब शख्स को चैन नहीं आया तो उसने उसे तीन तलाक भी दे दिया। अब महिला ने अपने साथ हुई इस घटना का वीडियो बनाया है और सीएम योगी से इसपर एक्शन लेने की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि उसने ऐसा कोई काम नहीं किया था, जिसके लिए उसे घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ता। उसने वीडियो में बताया कि उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने अपने शौहर के सामने ये कह दिया कि अयोध्या अब सुन्दर हो गई है, अयोध्या का विकास होने की बात सुनकर उसके पति को गुस्सा आ गया। उसने पहले अपनी बीवी की पिटाई कर घर से निकाल दिया। उसके बाद दुबारा उसे घर बुलाया और चेहरा जलाकर तीन तलाक दे दिया।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago