बीकापुर - अयोध्या

लॉ कॉलेज में धोखाधड़ी के मामले में तीन नामजद।

लॉ कॉलेज में धोखाधड़ी के मामले में तीन नामजद।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के गंडई में संचालित जीएस कॉलेज ऑफ लॉ में प्रबंधकीय विवाद को लेकर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है।

इनायतनगर थाना क्षेत्र के अछोरा पूरे कोकलत तिवारी निवासी अनिरुद्ध कुमार तिवारी ने दर्ज एफआईआर में बताया कि आरोपियों ने उन्हें षड्यंत्र के तहत कॉलेज के प्रबंधक व ट्रस्ट के संस्थापक सचिव पद से हटा दिया। बिना किसी सूचना और कार्यवाही के कूटरचित प्रपत्रों के जरिये 08 जनवरी, 2024 को विश्वविद्यालय से मिलीभगत करके कॉलेज की प्रबंध समिति में परिवर्तन करा दिया। जबकि कॉलेज की पूर्व में जारी प्रबंध समिति जुलाई 2027 तक विधिमान्य है।

 प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर जौनपुर के मीरापुर मधुपुर निवासी राजेंद्र यादव उर्फ राजन यादव, जीही कॉलोनी मयूर विहार दिल्ली निवासी सजीव कुमार गुप्ता व अनुज गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज करके जांच की जा रही है।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago