बार एसोसिएशन चुनाव में संकटा प्रसाद अध्यक्ष व कृष्णनंदन श्रीवास्तव महामंत्री निर्वाचित

बार एसोसिएशन चुनाव में संकटा प्रसाद अध्यक्ष व कृष्णनंदन श्रीवास्तव महामंत्री निर्वाचित।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के सोहावल तहसील बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर संकटा प्रसाद निषाद महामंत्री पद के लिए कृष्ण नंदन श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद मुकीम निर्वाचित हुये ससभी निर्वाचित पदाधिकारियों ने मतगणना के बाद जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।
आज हुए चुनाव में तहसील परिसर में सुबह से ही गहमागहमी रही। सभी प्रत्याशी अपने अधिवक्ता साथियों से अपने को जिताने के लिए अपील करते रहे। आज हुए चुनाव में अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष तथा महामंत्री पद के लिये 49 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हुआ। आज हुए चुनाव में तीनों पदों पर तीन तीन प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया।
अध्यक्ष पद पर संकटा प्रसाद निषाद ने 25 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रयाग दत्त तिवारी को तीन मत से हराया। प्रयागदत्त तिवारी को 22 व भग्गू लाल को 2 मत मिले।महामंत्री पद पर भी लड़ाई कांटे की रही जिसमे कृष्ण नंदन श्रीवास्तव को 25 मत अनूप कुमार पाण्डेय को 20 और उमाकांत तिवारी को 4 मत से सन्तोष करना पड़ा।इसमें कृष्ण नंदन श्रीवास्तव ने अनूप कुमार पांडे को 5 मतों से हराया स कोषाध्यक्ष पद चुनाव में भी कांटे की लड़ाई रही स मुकीम भग्गू तथा सुरेश रावत ने अपना भाग्य आजमाया स इसमें मुकीम को 20 मत मिले स रनर रहे घप्पू को 17 मत मिले स तीसरे स्थान पर रहे सुरेश रावत को 12 मत मिला।
मुख्य चुनाव अधिकारी कमलेंद्र नाथ शुक्ला ने बताया कि आज ही मतदान में सभी साथियों ने मतदान किया है स मतदान प्रतिशत शत प्रतिशत रहा मतदान बाद भी मतगणना में अध्यक्ष पद पर संकटा प्रसाद निषाद कोषाध्यक्ष पर मोहम्मद मुकीम महामंत्री पद पर कृष्ण नंदन श्रीवास्तव निर्वाचित घोषित किए गए।चुनाव कमेटी चेयरमैन कमलेंद्र नाथ शुक्ल राम यज्ञ तिवारी शिवमूर्ति तिवारी राजकुमार यादव नरवर नरेश मिश्र ने नव निर्वाचित सदस्यों को जीत की बधाई देते हुए चुनाव प्रक्रिया समाप्त करायी।
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago