बाबरी मस्जिद विध्वंस की 27 वीं बरसी पर एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

IMG 20191207 WA0001 - बाबरी मस्जिद विध्वंस की 27 वीं बरसी पर एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन✍मवई, अयोध्या

  • मवई थाना क्षेत्र के मीरमऊ गांव में शुक्रवार को एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने बाबरी मस्जिद की 27 वीं बरसी पर राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन डीएम के माध्यम से रुदौली की तहसीलदार प्रज्ञा सिंह को सौंपा।
  • एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष शहनवाज शमीम सिद्दीकी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को दिये गये ज्ञापन में कहा कि भारत एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, धर्म निरपेक्ष व लोकतांत्रिक राष्ट्र है।जिसके संविधान में सभी नागरिकों को धार्मिक व सामाजिक स्तर पर अपनी अभिव्यति व्यक्त करने के समान अधिकार हैं।उन्होंने ज्ञापन में कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये अपने निर्णय में 6 दिसम्बर 1992 की घटना की भर्त्सना करते हुए माना है। कि उक्त घटना भारतीय संविधान और कानून के विपरीत है।
  • कार्यकर्ताओं ने मांग की है। ढांचा ढहाने के जो आरोपी जमानत पर बाहर रहकर देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।उनकी जमानत रद्द की जाए।कार्यकर्ताओं ने विहिप, बजरंग दल अन्य हिन्दू संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
  • इस मौके पर रुदौली की तहसीलदार प्रज्ञा सिंह के अलावा मवई के थाना प्रभारी चन्द्रभान यादव, चौकी इंचार्ज बाबा बाजार सुनील कुमार मौर्य के अलावा ए आई एम आई एम,के विधान सभा अध्यक्ष हाजी तुफैल,जीशान अहमद फरीद, तशरीफ़,शाबान,,मौलाना अरशद,मोहम्मद जमशीर,हाफिज मुजाहिद शहजाद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Web Admin

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

3 days ago