
#image_title
सुलतानपुर में एक महीने पहले पुलिस की मुठभेड़ की थ्योरी कोर्ट में फेल हो गई। कोर्ट ने आरोपियों की जमानत मंजूर कर ली है। मुठभेड़ में जिन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा था, वो विजेथुआ महावीरन धाम दर्शन करने गए थे। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दोनों को पकड़ा और मुठभेड़ दिखाकर उन पर चोरी के 7 मुकदमे लगा दिए थे। करौंदीकला पुलिस ने 14 मार्च की शाम खुशियारी गांव के पास से दो संदिग्ध को पकड़ा था। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के बाद जब पुलिस इनसे माल बरामद करने के लिए हरीपुर जंगल में ले गई तो अवैध असलहा निकालकर दोनों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया और भागने लगे थे। बदमाशों की गोली सिपाही गगन दीप साहनी को लगी थी। जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी थी। सभी को घायल अवस्था में सीएचसी लाया गया था। घायलों की पहचान जौनपुर जिले के बदलापुर निवासी मोनू यादव बदलापुर, व सरपतहा निवासी करुणा शंकर उर्फ कामता पाठक के रूप में हुई है। करुणा पर लूट सहित करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, अब आरोपियों के अधिवक्ता राजन शुक्ला ने खुलासा किया है कि उनके मुअक्किल विजेथुआ महावीरन में हनुमान जी का दर्शन करने आए थे। जहां पर 14 मार्च को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान उन्हें रोका। 15 मार्च की सुबह फर्जी मुठभेड़ दिखाकर उन पर चोरी के सात मुकदमे लगाए और जेल भेज दिया। पुलिस कोर्ट में मेडिकल तक नहीं पेश कर सकी। अंत में अदालत में दोनों को सशर्त जमानत देने का आदेश दिया है।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More