
बॉलीवुड फिल्म स्टार्स से सजी अयोध्या की प्रसिद्ध फिल्मी सितारों की रामलीला का चौथा संस्करण 14 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में सरयू तट के किनारे स्थित लक्ष्मण किला मंदिर परिसर के मैदान में बीते 3 वर्षों से अनवरत आयोजित होने वाली फिल्मी सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला के लिए तैयारियां पूरी की जा रही है। इस बार भी बॉलीवुड के कई नामचीन सितारे अयोध्या की रामलीला में अपने अभिनय का जलवा बिखेरेंगे। इस वर्ष रामलीला का मंचन 14 अक्टूबर से 24 अक्टूबर के बीच किया जाएगा।
अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) ने कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है कि इस बार अयोध्या की रामलीला में रावण की भूमिका महाभारत के धृतराष्ट्र गिरिजा शंकर निभाएंगे जो कई फिल्मों और सीरियल में काम कर चुके है।भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार गोरखपुर के सांसद रवि किशन केवट की भूमिका निभाएंगे और राम की भूमिका राहुल बुच्चर निभाएंगे जो दो साल से अयोध्या की रामलीला में राम की भूमिका निभा रहे हैं। सीताजी की भूमिका लिली सिंह निभाएंगी, बॉलीवुड की फेमस एक्टर हैं।
अयोध्या की रामलीला की संस्थापक महासचिव शुभम मलिक ने कहा पिछले बरस 25 करोड़ से ज्यादा राम भक्तों ने दुनिया के कोने-कोने में अयोध्या की रामलीला को दूरदर्शन के द्वारा देखा था। इस बरस भी दूरदर्शन राम भक्तो को अयोध्या की रामलीला को लाइव दिखाएगा।
उन्होंने बताया कि इस साल गजेंद्र चौहान परशुराम की भूमिका निभाएंगे, रजा मुराद अहिरावण, राकेश वेदी विभीषण की भूमिका निभाएंगे और अभी कास्टिंग का काम चल रहा है। दूरदर्शन पर शाम 7 से 10 बजे तक लाइव प्रसारण होगा।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More