
अयोध्या सरकार के तमाम उपक्रमों का सदस्य बता फर्जी पत्र के सहारे वीआइपी प्रोटोकॉल हासिल करने के आरोपी अनूप चौधरी समेत उसके गिरोह के खिलाफ कैंट थाना पुलिस ने गिरोहबंद अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक कारोबारी की ओर से ठगी की शिकायत पर एसटीएफ लखनऊ की टीम ने उसे सर्किट हाउस के पास से गिरफ्तार किया था और जिले के कैंट थाने में भारत सरकार के फर्जी लेटर पैड का इस्तेमाल कर वीआईपी प्रोटोकाल और सर्किट हाउस में आवास हासिल करने के आरोप में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मामले की विवेचना में कैंट पुलिस को पता चला कि अनूप चौधरी ने आर्थिक लाभ के लिए एक संगठित गिरोह बना रखा है, इसके बाद रिपोर्ट बना अनुमोदन के लिए जिला मजिस्ट्रेट को भेजा गया।
जिला मजिस्ट्रेट का अनुमोदन हासिल होने के बाद कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्या ने अनूप कुमार चौधरी (पुत्र) जुग्गीलाल निवासी पिलखावां थाना रौनाही अयोध्या, उसके निजी सचिव फिरोज आलम निवासी बेतवाला काशीपुर उधमसिंहनगर उत्तराखण्ड के खिलाफ धारा 3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कराया हैं। मामला विवेचना के लिए नगर कोतवाल के सुपुर्द किया गया है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More