
अयोध्या जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के अलनाभारी के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। युवती पिता के साथ बाइक से घर जा रही थी, टक्कर लगने से हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना महाराजगंज के अलनाभारी के पास पिता के साथ बाइक पर घर जा रही युवती ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गई। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गई। इस दौरान वह ट्राली के नीचे आ गई, और उसे गंभीर चोट लग गई। स्थानीय लोगों ने युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई।
एसएसओ महाराजगंज ने बताया कि थाना तारुन क्षेत्र की आगा गंज टिकरी दरियापुर निवासी 20 वर्षीय शिवानी अपने पिता मनोज तिवारी की बाइक से मयाबाजार जा रही थी। अलनाभारी रेलवे क्रासिंग के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गए। जिससे बाइक फिसल गई। और शिवानी को गंभीर चोटें आयीं। जिससे उसकी मौत हो गई।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More