
अयोध्या मण्डलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मजिस्ट्रेटों व पुलिस अधिकारियों की समन्वय बैठक आयुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार, एसएसपी राजकरन नैय्यर, सीडीओ अनिता यादव उपस्थित रहे।
मण्डलायुक्त ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर पूरे विश्व की नजर है जिसमें देश विदेशों से अति विशिष्टगण अयोध्या आकर कार्यक्रम में भाग लेंगे। उनका आतिथ्य भाव के अनुसार स्वागत करना है। जिसके लिए तैनात किये गये सभी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी तत्परता के साथ दिये गये दायित्वों का निर्वाहन करें। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यक्रम के कवरेज हेतु आने वाली अन्तर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय मीडिया के साथ स्थानीय मीडिया को भी पास दिए जाय।
आईजी प्रवीण कुमार ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों और पार्किंग तथा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत निर्धारित किये गये। दायित्वों का अनुपालन शत प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए कहा।
जिलाधिकारी नितीश कुमार ने तैनात किये गये सभी मजिस्ट्रेट को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इस हेतु सभी अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करे।
एसएसपी राजकरन नैय्यर ने विशिष्ट अतिथियों के आगमन के रूट का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। ड्युटी में तैनात मजिस्ट्रेटगण एवं पुलिस अधिकारियों को ड्युटी स्थल पर निर्धारित समय से पूर्व पहुंचने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट धु्रखडिया, एडीएम सिटी सलिल कुमार पटेल, एडीएम प्रशासन अनिरूद्व प्रताप सिंह, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, सभी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More