
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर बुधवार को उल्टी दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बस अनुबंधित बस रोडवेज को जोरदार टक्कर मार दी,जिसमें अनुबंधित रोडवेज बस का ड्राइवर और 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। हादसे के बाद राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर की मदद से दोनों बसों को राजमार्ग से हटवाकर जाम खुलवाया।
मिली जानकारी के अनुसार रोडवेज बस स्टैंड से अनुबंधित बस सवारी लेकर प्रयागराज जा रही थी। नगर कोवातली क्षेत्र के सराय सागर गांव के पास प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर पेट्रोल पंप से डीजल भरवाकर एक बस तेज रफ्तार में सड़क पार करने लगी। रफ्तार तेज होने से निजी बस ने रोडवेज बस में टक्कर मार दी।टक्कर के बाद बस यात्रियों चीख पुकार मच गई। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद करने पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बस यात्रियों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। दुर्घटनाग्रस्त बसों के खड़े होने की वजह से राजमार्ग पर दोनों तरफ जाम लग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर से दोनों बसों को राजमार्ग से हटवाया।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More