ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 08:10 AM IST

प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट: करने के मामले में आरोपी प्रधान प्रतिनिधि को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपी प्रधान प्रतिनिधि को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपी प्रधान प्रतिनिधि को पुलिस ने किया...
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपी प्रधान प्रतिनिधि को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

download 1 1 - प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपी प्रधान प्रतिनिधि को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अंबेडकरनगर। 

अंबेडकरनगर जिले में एक विद्यालय में घुसकर भद्दी भद्दी गालियां देने, सरकारी अभिलेख फाडने, जान से मारने की धमकी देने तथा मारपीट करने के मामले में पुलिस ने प्रधानाध्यापक की तहरीर पर आधा दर्जन से अधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी प्रधान प्रतिनिधि को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

मामला संम्मनपुर थाना क्षेत्र के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय सिकरोहर में कार्यरत प्रधानाध्यापक कल्पनाथ ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि विद्यालय में मेरे अलावा सहायक अध्यापक गिरीश चंद्र, सहायक अध्यापक श्रीमती आस्था श्रीवास्तव, सहायक अध्यापक रेहाना अंजुम व शिक्षामित्र अनीता अवस्थी कार्यरत है। शनिवार को लगभग साढ़े ग्यारह बजे विद्यालय के सभी शिक्षक अध्यापन कार्य में व्यस्त थे उसी समय सिकरोहर ग्राम सभा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश राजभर विद्यालय में आकर अध्यापन कार्य का विरोध करने लगे और अनावश्यक रूप से हमारे अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए भद्दी भद्दी गालियां देने लगा। जिस पर मैं गालियां देने से मना किया तो विपक्षी ने दोनों हाथ से मेरा गला दबा कर जान से करने की कोशिश किया मेरे चिल्लाने पर विद्यालय में कार्यरत शिक्षक व रसोइया पहुंची, तो विपक्षी ने कुर्सी से प्रार्थी को काफी मारा पीटा और ऑफिस में घुसकर सरकारी अभिलेख को फाड़ दिया। विपक्षी के मारने से मेरे शरीर पर काफी चोट आयी और चोट लगने के कारण बेहोश हो गया जिससे मैं काफी पीड़ित हूं और मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा है। साथ ही साथ विद्यालय की समस्त कर्मचारी भयभीत है और कभी भी विद्यालय के कार्यरत किसी भी स्टाफ के साथ कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। जिसका जिम्मेदार विपक्षी होगा विपक्षी का अपराधिक पृष्ठ भूमि है। विपक्षी हत्या के मुकदमे में जेल जा चुका है। जिससे इसका मनोबल बढ़ा हुआ है और खुलेआम इस घटना के पूर्व भी विद्यालय की शिक्षकों एवं रसोइया को डराने धमकाने के साथ साथ जान से मारने की धमकी दे चुका है। इतना ही नहीं विपक्षी विद्यालय में कार्यरत महिला शिक्षकों को पंचायत भवन पर प्रधान की हैसियत से बुलाकर भयभीत करके छेड़छाड़ करने का प्रयास करता है। 

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

पुलिस ने प्रधानाध्यापक की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए खोजबीन जारी किया जिसे रविवार करीब 2:30 बजे संम्मनपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया तदपश्चात न्यायालय भेज दिया।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT