प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे अयोध्या, किया रामलला का दर्शन पूजन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे अयोध्या, किया रामलला का दर्शन पूजन |

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बतौर प्रधानमंत्री दूसरी बार रामनगरी अयोध्या पहुंचे हैं। साकेत महाविद्यालय के ग्राउंड पर बने हेलिपैड पर उनका स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन, सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह व अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता सहित अन्य भाजपा नेताओं व अधिकारियों ने किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला का दर्शन पूजन किया।आरती उतारी। दीप जलाए।राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी रामलला की पूजा अर्चना की। पीएम मोदी ने रामलला की परिक्रमा की।जेब से निकालकर दानपात्र में दान डाला।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राम नगरी अयोध्या के दौरे पर जाने के लिए लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी पर उतरे। यहां से हेलीकाप्टर के बेड़े के साथ रामनगरी अयोध्या के लिए प्रस्थान किया। एयरपोर्ट पर लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया तथा विधायक जया देवी कौशल ने उनका स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगवानी के लिए भगवान राम की नगरी अयोध्या तैयार है। यहां पर आज दीपोत्सव पर करीब 15 लाख दीपक जलाए जाएंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी इस बार दीपोत्सव को यादगार बनाएंगे। महापौर संयुक्ता भाटिया ने लखनऊ में उनका स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रामनगरी अयोध्या में भगवान श्रीराम विराजमान का दर्शन करने करीब 14 महीने बाद पहुंचे हैं। भगवान श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे तो वहां पर उत्सव का माहौल था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रामनगरी में पांच अगस्त 2021 को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिलान्यास के बाद करीब 14 महीने के अंतराल पर रविवार को अयोध्या आ रहे तो भी महान उत्सव जैसा माहोल है।
पीएम नरेन्द्र मोदी रामकथा पार्क में 05.15 बजे प्रतीक स्वरूप श्रीराम का राज्याभिषेक करेंगे। शाम छह बजे नया घाट पर सरयू नदी की आरती करेंगे। इसके 15 मिनट बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राम की पैड़ी में दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। देर शाम सात बजे नया सरयू घाट पर ग्रीन एंड डिजिटल फायरवर्क्स का अवलोकन करेंगे। रात करीब आठ बजे पीएम मोदी का लखनऊ से नई दिल्ली वापसी का कार्यक्रम है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार यानी आज दीपावाली की पूर्व संध्या पर रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर पहुंचेंगे। राजा राम की नगरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इसकी खूबसूरती देखते ही बन रही है।
अयोध्या में पीएम नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर बड़े उत्सव जैसा माहौल है। यहां पर जगह-जगह मंगल गीत गाए जा रहे हैं। रामनगरी में पवित्र मोक्षदायिनी सरयू नदी के तट को दीयों से सजा दिया है। आज यहां पर करीब 15 लाख दीपक जलेंगे, इनमें 51 हजार दीपक तो गाय के गोबर से बनाए गए हैं। इनको गाय के घी से ही जलाया जाएगा। इनमें 11 हजार दीपक श्रीराम के निर्माणाधीन मंदिर और 11 हजार दीपक श्रीराम लला विराजमान के मंदिर में जलाए जाएंगे।
रामनगरी अयोध्या में भव्य और दिव्य दीपोत्सव के मौके पर पीएम मोदी के आगमन के दौरान सुरक्षा के बेहद कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। डीजीपी मुख्यालय ने अयोध्या के आसपास के जिलों में भी पूरी सतर्कता बरते जाने के साथ ही संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है। पीएम मोदी के अयोध्या दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां बेहद मुस्तैद हैं।

 

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

3 days ago