
सुल्तानपुर जिले में एक सनसनीखेज व शर्मनाक मामला सामने आया है। जिले के ही एक पूर्व डीआईजी पर किशोर से कुकर्म का आरोप लगा है। किशोर के मां की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व डीआईजी पर केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि रिटायर्ड डीआईजी के मकान में किराए पर बेटे के साथ रहती है। आरोप है कि मकान मालिक पूर्व डीआइजी डरा धमकाकर उनके बेटे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करते थे। बुधवार की दोपहर जबरदस्ती उनके बेटे को पकड़कर ले जा रहे थे तो भागकर बेटा उनके पास आया। पूर्व की सारी घटनाओं के बारे में जानकारी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व डीआइजी पर लैंगिक अपराध साहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीओ सिटी शिवम मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल चल रही है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More