
पुलिस लाइन ग्राउंड में धूमधाम से मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस, मंत्री सूर्य प्रताप ने किया ध्वजारोहण
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में 75 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। शहर के पुलिस लाइन ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के मौक़े पर प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुँचे। यहां पर उन्होंने परेड की सलामी कर ध्वजारोहण किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये। प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि समाज के सभी वर्गों का विकास हो सके सभी को समानता का अवसर मिल सके और एक पारदर्शी व्यवस्था राज्य को और देश को दी जा सके उस दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि लोक कल्याण के कार्यक्रमों को प्राथमिकता पर चलाया जा रहा है, जिससे हमारे देश का जनमानस सुख और समृद्धशाली जीवन व्यतीत कर सके। प्रभारी मंत्री ने कहा कि हमारा देश 75 सालों के भीतर बहुत तेज गति से आगे बढ़ा है, दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रास्ते पर भारत अग्रसर है। उन्होंने कहा देश ज्ञान और विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ा है, उत्तर प्रदेश भी केंद्र सरकार के साथ कदम से कदम मिलाते हुए योगी जी की सरकार ने सभी विकास कार्यक्रमों को तेज गति से अंजाम दिया है। जनपद के सभी सरकारी कार्यालय और गैर सरकारी कार्यालय व सभी स्कूलों में भी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया।
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More
श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More
डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More
चोरी गये सामान व एक अदद अवैध चाकू के साथ वांछित शातिर चोर को थाना… Read More
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More