गोसाईगंज - अयोध्या

पुलिस ने डकैती की साजिश को किया नाकाम, पांच आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस ने डकैती की साजिश को किया नाकाम, पांच आरोपी गिरफ्तार।

गोसाईंगंज_अयोध्या।

अयोध्या जिले के गोसाईगंज के पूराबाजार में दीपावली की रात एक सर्राफा व्यवसायी के यहां डकैती डालने जा रहे डकैतों की योजना को पुलिस ने नाकाम कर दिया। पुलिस ने पांच डकैतो को गिरफ्तार किया है जिसमे तीन महिलाएं भी शामिल है। यह अंतर्जनपदीय बताए गए है।

गुरुवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पूरा बाजार के निकट चरेरा गांव की झाड़ियों में छिपे पांच संदिग्धों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। ये लोग पूराबाजार जे आभूषण व्यवसायी बाबूराम सर्राफ और अजय सर्राफ की ज्वेलरी दुकान में डकैती की योजना बना रहे थे। पुलिस ने मौके से 315 बोर का अवैध देशी तमंचा, दो जिंदा कारतूस, हथौड़ी, लोहे का बेलन, और अन्य औजार बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों में दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं, जिनके खिलाफ लूट की योजना बनाने, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 पकड़े गए अभियुक्तों ने अपनी पहचान चंदन (पुत्र) फूलचंद, आरती (पत्नी) चंदन निवासी बड़ागांव घोषी जिला मऊ ,अजय (पुत्र) गड्डन निवासी भौराहां विरनो गाजीपुर,किरन (पत्नी) रमेश निवासी हुन्दरही नोनहरा गाजीपुर, आरती (पत्नी) आकाश निवासी रसूलपुर, भांवरकोल गाजीपुर बताया है।

एसएचओ राजेश सिंह के मुताबिक अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया और इनके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago