
#image_title
अयोध्या के सबसे संवेदनशील क्षेत्र हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े आश्रम में एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल यह पूरा मामला हनुमान गढ़ी मंदिर से सटे पूर्व अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत ज्ञान दास के आवास के पास का है। इस स्थान पर 24 घंटे पुलिस की निगरानी रहती है। शुक्रवार सुबह आश्रम के एक बंद कमरे में दुर्गंध आने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में ताला तोड़कर गेट खोला गया। संदिग्ध अवस्था में 47 वर्षीय अधेड़ का शव मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। राम जन्मभूमि थाना निरीक्षक संजीव कुमार का मानना है कि शव चार से पांच दिन पुराना लग रहा है। मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस की जांच में बताया गया कि भगवानदास नाम के व्यक्ति ने हनुमानगढ़ी के संत हनुमान दास से कमरा किराए पर लिया था, जहां पर यह व्यक्ति भी उसके साथ रहता था, लेकिन पिछले कई दिनों से भगवानदास लापता है अब पुलिस व्यक्ति की तलाश कर रही है। बाहर से कमरा बंद होने को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More