अयोध्या उत्तर प्रदेश

पुरानी रंजिश में युवक का हाथ काटकर अलग करने वाले 3 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार।

पुरानी रंजिश में युवक का हाथ काटकर अलग करने वाले 3 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसका हाथ काटकर धड़ से अलग करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। गोसाईगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वारदात के मात्र 24 घंटे के भीतर शनिवार को तीनों नामजद व वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पीड़ित का छिपाया गया कटा हुआ बायां हाथ, घटना में प्रयुक्त 2 धारदार हसियां और एक मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम लंगड़ातर सरैया निवासी मुन्ना लाल ने गोसाईगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने उनके पुत्र के साथ मारपीट व गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और धारदार हंसिए से वार कर उसका बायां हाथ काटकर अलग कर दिया। इसके बाद आरोपी युवक का कटा हुआ हाथ भी मौके से छिपाकर फरार हो गए थे।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गोसाईगंज के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शनिवार को दबिश देकर लंगड़ातर सरैया गांव से तीनों वांछित अभियुक्तों प्रकाश पुत्र स्वर्गीय कुमारे, गौतम (पुत्र) रामवृक्ष और पिन्टू (पुत्र) प्रकाश (सभी निवासी ग्राम लंगड़ातर सरैया) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के उपरांत तीनों आरोपियों को सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में देर शाम जेल भेज दिया गया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

3 hours ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

3 days ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

3 days ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी ‘डिजिटल कुंडली’ चढ़ावा चोरी के बाद सख्त हुए CEO जितेंद्र मिश्र।

श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी 'डिजिटल कुंडली' चढ़ावा चोरी… Read More

4 days ago

मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- ‘बदल गया है श्रीरामनगरी का स्वरूप’।

मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए श्रीरामलला व श्रीहनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- 'बदल गया है… Read More

4 days ago