पीएचसी शाहगंज में तैनात फार्मासिस्ट की सड़क दुर्घटना में मौत

पीएचसी शाहगंज में तैनात फार्मासिस्ट की सड़क दुर्घटना में मौत|

हैरिंग्टनगंज_अयोध्या|

हैरिंग्टनगंज ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज पर तैनात फार्मिसिस्ट राकेश कान्त वर्मा की एक एक्सीडेंट में मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि फार्मासिस्ट श्री वर्मा की मौत ट्रक की चपेट में आने से हुई। बताया गया कि वह रविवार को लगने वाले मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेले की दवा लेने गए थे। जो साईं कुटी दर्शननगर हाइवे पर ट्रक की चपेट में आ गए। जिनकी मौके पर मौत हो गईं।बताया जाता है कि इनका निवास स्थान बस्ती छावनी बाजार है। दो माह पूर्व इनकी सीएचसी शाहगंज तैनाती हुई थी। लगभग सात साल से स्वास्थ्य महकमें में कार्यरत थे। शाहगंज में इनकी दूसरी पोस्टिंग थी। इस दुर्घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद फार्मासिस्ट के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago