
पांच सौ के दस नकली नोट के साथ पकड़ा गया बिहार का युवक।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में बिहार के रहने वाले युवक को नकली नोट चलाने का प्रयास करते हुए, पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 500-500 के 10 नोट बरामद किए गए हैं। पूछताछ में युवक ने नेपाल से जाली नोटों की आपूर्ति और अपने पिता की भूमिका का सनसनीखेज खुलासा किया है। युवक की पहचान बिहार के बेतिया जिले के डढ़िया गांव, थाना सेमरा बाजार निवासी राजा बाबू के रूप में हुई। हनुमानगढ़ी क्षेत्र की एक दुकान पर एक युवक 500 रुपए का नोट देकर चाबी का छल्ला खरीदने आया। दुकानदार को नोट संदिग्ध लगा, उसने पड़ोसी दुकानदार से पुष्टि कराई।
इसी दौरान युवक भीड का लाभ उठा कर मौके से फरार हो गया। घटना संदिग्ध लगने पर व्यापारियों ने दर्शन मार्ग पर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को सूचित किया। पुलिस सर्तकता दिखाते हुए युवक का हुलिया और कपड़ों का विवरण लेकर कुछ ही घंटों में आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में राजा बाबू ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि उसके पिता नेपाल से नकली नोट लाकर अपने बेटों को बाजार में चलाने के लिए देते हैं। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि मामले रामजन्मभूमि थाने में केस दर्ज कर आरोपी युवक के पिता तथा भाई की तलाश की जा रही है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More