अयोध्या उत्तर प्रदेश

आने लगे है डेंगू व मलेरिया के मरीज, रहे मच्छरों से बच के।

आने लगे है डेंगू व मलेरिया के मरीज, रहे मच्छरों से बच के ।

अयोध्या।
अयोध्या जिले में सावन की फुहारों के साथ मच्छरों ने हमला बोल दिया है। आमतौर पर जहां डेंगू और मलेरिया के मरीज 15 अगस्त के बाद अस्पतालों में दिखने लगते हैं, वहीं इस बार जुलाई माह में मरीजों के आने की शुरूआत हो गई है। अयोध्या जनपद में अब तक डेंगू के 6 और मलेरिया के 8 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है, जिससे स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान का 31 जुलाई को समापन हो गया। सीडीओ ने अभियान के समाप्त होने के बाद भी डेंगू व मलेरिया की रोकथाम का प्रयास जारी रखने का निर्देश दिया है।
सीएमओ डा. सुशील कुमार बानियान ने बताया कि समान्यता साल 15 अगस्त के बाद डेंगू व मलेरिया मरीज बढ़ते हैं। डेंगू की रोकथाम के लिए एक विशेष कार्ययोजना बनाकर अभियान चलाया जा जाएगा। विभाग का प्रयास रहेगा, हर साल की अपेक्षा डेंगू के मरीज न्यूनतम रहे। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बताते हैं कि 2023 में डेंगू के कुल 1002 मामले सामने आए थे। जबकि 2022 में यह संख्या 668 और 2021 में 570 थी। पिछले वर्ष 2024 में 678 मरीज डेंगू के आए थे। 2022 में नगर मे निर्माण कार्य चल रहे थे। जिसके कारण हर जगह जलभराव था। इस कारण डेंगू के मरीज बढ़े थे। लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी डेंगू पर विभाग लगाम नहीं लगा सका है। इस बार विशेष तैयारी का दावा किया जा रहा है।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत 11 से 31 जुलाई तक चलाए जा रहे दस्तक अभियान में मरीजों के आंकड़े सामने आए है। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर की गई स्क्रीनिंग में 26 जुलाई तक 839 फीवर और 610 सांस के मरीज चिन्हित किए गए हैं। जिला एपीडेमियोलॉजिस्ट डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि दस्तक अभियान के दौरान आशाएं घर-घर जाकर मरीजों की सूची तैयार करती है।

editor

Recent Posts

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी।

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी। अयोध्या अयोध्या के… Read More

3 days ago

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका।

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका। अयोध्या।… Read More

6 days ago

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा।

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

6 days ago

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान।

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान। अयोध्या।… Read More

6 days ago

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।… Read More

6 days ago

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या।

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

1 week ago