पलक झपकते ही फार्चूनर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बाल बाल बचे सभी कार सवार।

20200510 064000 - पलक झपकते ही फार्चूनर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बाल बाल बचे सभी कार सवार।

✍नितेश सिंह, अयोध्या

  • रुदौली कोतवाली अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर रौजागांव चौराहे के निकट बस्ती से लखनऊ जा रही फार्च्यूनर कार अचानक दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जानकारी मिलते ही एसडीएम सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँचकर सभी घायलो को बाहर निकालकर व परिजनों को सूचना दी।
  • जानकारी के अनुसार रुदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर रौजागांव के पास लखनऊ से बस्ती जा रही फार्च्यूनर कार शनिवार दोपहर 2 बजे अचानक वाहन चला रहे वाहन स्वामी सुनील त्रिपाठी को झपकी आने के चलते वाहन बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर लगभग 20 मीटर दूर खाई में जा गिरी,गनीमत रही कि पेड़ से टकराकर वह वही रुक गई।
  • कार में सवार सुनील त्रिपाठी पुत्र राघव राम त्रिपाठी उम्र 44 निवासी लखनऊ,पत्नी सविता त्रिपाठी,शिवांगी त्रिपाठी पुत्री अनिल त्रिपाठी व पुत्री स्वरा व गीत त्रिपाठी सभी पाँच लोग सभी सुरक्षित बच गए।
  • घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम विपिन कुमार सिंह,नायब रुदौली वीरेंद्र कुमार व रुदौली पुलिस के एसआई हरिकेश यादव मौके पर पहुँच गए सभी घायलों को बडी मशक्कत से सकुशल बाहर निकालकर पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।एसडीएम विपिन सिंह ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करा दिया गया है, इनके परिजनों को सूचना दे दी गई सभी लखनऊ से आ रहे हैं।
Web Admin

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

3 days ago