अयोध्या उत्तर प्रदेश

पर्यटकों की सुविधा के लिए लांच किया गया दिव्य अयोध्या एप।

पर्यटकों की सुविधा के लिए लांच किया गया दिव्य अयोध्या एप।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन द्वारा दिव्य अयोध्या एप लांच किया गया। दिव्य अयोध्या ऐप के माध्यम से अब अयोध्या आने वाले श्रद्धालु अपनी यात्रा के प्रारंभ से पूर्व ही अयोध्या के विभिन्न पौराणिक महत्व के स्थलो पर घूमने हेतु टूरिस्ट गाइड की बुकिंग कर सकते है। टूरिस्ट गाइडों की ट्रेनिंग अवध विश्वविद्यालय एवं पर्यटन विभाग द्वारा की गई है।दिव्य अयोध्या एप अवध विश्वविद्यालय, विकास प्राधिकरण व पर्यटन विभाग के द्वारा बनाया गया है।

एप की लांचिग मण्डलायुक्त गौरव दयाल , आईजी प्रवीण कुमार व जिलाधिकारी नितीश कुमार द्वारा आयुक्त कार्यालय सभागार में की गई। इस दौरान मण्डलायुक्त ने कहा कि ऐप में बुक किये गए गाइड के सम्बंध में यात्रा उपरांत फीडबैक का भी प्रावधान हो, जिससे कि श्रद्धालु यात्रा के उपरांत गाइड के सम्बंध में अपना फीडबैक दे सके।सभी गाइड अयोध्या की गरिमा के अनुरूप अयोध्या आने वाले पर्यटकों से व्यवहार करें। सभी गाइडों की वेशभूषा सभ्य रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाय और गाइडों को अलग से आईकार्ड जारी किया जाय। उन्होंने कहा कि अयोध्या के विभिन्न प्रमुख स्थानों यथा होटलों आदि स्थलों पर गाइड बुक करने की जानकारी प्रदर्शित रहे।

आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि सभी चयनित गाइडों के चरित्र का सत्यापन पुलिस द्वारा करा लिया जाय। सभी प्रमुख पार्किंगों पर भी गाइडों की व्यवस्था रहे। जिससें आने वाले श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों पर गाइड की सुविधा उपलब्ध हो सके। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि सभी गाइडों को अयोध्या के विषय मे मूलभूत जानकारियां जरूर रहे। इन्हें पर्यटन विभाग की बुकलेट भी उपलब्ध करा दी जाय। जिससे इन्हें सभी जानकारियां प्राप्त हो सके।

पर्यटक को गाइड को ऑनलाइन बुक करते ही उसको एसएमएस के माध्यम से समयानुसार गाइड का नाम आदि की जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी। सभी गाइड को भी पहले से ही आने वाले पर्यटक की जानकारी उपलब्ध रहेगी। इस प्रकार गाइड को पर्यटक से संपर्क स्थापित कर चयनित स्थल पर मिल कर भ्रमण कराने में सुविधा रहेगी।

इस अवसर पर अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह, उपनिदेशक पर्यटन राजेन्द्र प्रसाद यादव, कंसलटेंट राकेश सिंह, सहित अन्य संबधित व गाइड उपस्थित रहे।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

1 day ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

1 day ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago