ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 08:10 AM IST

पत्रकार हितों के लिए: समर्पित है ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
पत्रकार हितों के लिए समर्पित है ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: पत्रकार हितों के लिए समर्पित है ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

पत्रकार हितों के लिए समर्पित है ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा।

IMG 20250107 223348 3292 - पत्रकार हितों के लिए समर्पित है ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

बीकापुर अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद अयोध्या के बीकापुर तहसील इकाई की बैठक तहसील परिसर में मंगलवार संपन्न हुई। जिसमें संगठन को चुस्त-दुरुस्त एवं मजबूत बनाये जाने पर गहन विचार विमर्श किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि संगठन ही हमारी शक्ति है। इस लिए संगठन को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। हर साल संगठन का सदस्य होना जरूरी है।उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक सदस्यता फार्म भरवाने के लिए सभी का सहयोग होना चाहिए , हमें अभियान चलाकर सदस्य बनाने की जरूरत है।अवध राम यादव,शेख मोहम्मद इस्हाक़, दिनेश कुमार तिवारी ने संयुक्त होकर कहा कि तहसील हमारी सबसे महत्वपूर्ण ईकाई है। जब तहसील मजबूत होंगी तो जिला मंडल और प्रदेश मजबूत होगा। उन्होंने ने कहा कि पत्रकारों के हित में संगठन हर वक्त तैयार है।

अध्यक्षता अशोक कुमार वर्मा तहसील अध्यक्ष व संचालन महामंत्री मनोज कुमार यादव ने किया।
बैठक को अमित कुमार सिंह, गुलशन सिद्दीकी ,राकेश कुमार यादव, अशोक कुमार गौड़ ,संजीव पाठक, संतोष मिश्रा, रामप्रवेश दुबे, रामजी दुबे, भानु प्रताप आदि ने अपने विचार रखा। और संगठन को मजबूत बनाये जाने पर बल दिया।
बैठक में संध्या सिंह, चरण प्रताप चरण प्रताप,  भगौती वर्मा, राजेश वर्मा, अनुराग पाठक  सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे। अंत में बलवीर सिंह आज तक न्यूज़ चैनल अयोध्या के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT