ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 04:41 PM IST

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों: की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा।

images 1 2 - सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या जिले में भारतीय जनता पार्टी महानगर क्षेत्र में बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने की कवायद में जुट गई है। इसके तहत महानगर क्षेत्र के सभी 85 शक्ति केंद्रों में प्रभारी, प्रवासी एवं बूथ कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बूथवार कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक बूथ पर निवास करने वाले सोशल मीडिया पर सक्रिय लोगों को सूचीबद्ध करने के साथ ही बूथ क्षेत्र में स्थित मठ–मंदिरों की सूची तैयार करेगी। इसके अलावा बूथ स्तर पर बने सोशल मीडिया ग्रुप को भी और सक्रिय किया जाएगा। बैठकों में बूथ के प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यों की सूची तैयार करने, बूथ क्षेत्र के मठ-मंदिरों का विवरण जुटाने तथा बूथ पर सोशल मीडिया इंचार्ज के नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची की उपलब्धता सुनिश्चित करने और भाजपा के संभावित मतदाताओं को चिन्हित कर उनकी सूची तैयार करने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

बैठक में वर्ष 2017 और 2022 के विधानसभा तथा 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में बूथवार भाजपा की स्थिति का विवरण तैयार करने को कहा गया। इसमें बूथ पर पार्टी को मिले मतों और पिछले चुनावों के प्रदर्शन का तुलनात्मक ब्योरा जुटाया जाएगा।

आशापुर शक्ति केन्द्र पर बैठक के बाद महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। उन्होंने कहा कि बूथ क्षेत्र के मठ-मंदिरों, सामाजिक रूप से सक्रिय लोगों और सोशल मीडिया से जुड़े कार्यकर्ताओं का व्यवस्थित ब्योरा तैयार होने से संगठन को जमीनी स्तर पर और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। सोशल मीडिया के जरिए पार्टी के कार्यक्रमों और सरकार की योजनाओं को भी अधिक लोगों तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में आगामी ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनने की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT