अयोध्या उत्तर प्रदेश

पगला भारी गांव में हुए ब्लास्ट पर सांसद ने उठाए सवाल, लगाए आरोप।

पगला भारी गांव में हुए ब्लास्ट पर सांसद ने उठाए सवाल, लगाए आरोप।

अयोध्या।
अयोध्या जिले मे पगला भारी गांव में हुए ब्लास्ट और हाल ही में लखनऊ में हुई बसपा महारैली को लेकर सपा सांसद अवधेशप्रसाद ने दोहरे मोर्चे पर अपने बयान दिए हैं। सांसद ने प्रेस वार्ता में कहा कि पगला भारी ब्लास्ट की पुलिस द्वारा प्रस्तुत एलपीजी सिलेंडर विस्फोट की थ्योरी फर्जी है और यह पुलिस की लापरवाही को छिपाने की कोशिश है।
अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने आरोप लगाया कि मृतक रामकुमार गुप्ता, जो पटाखों का कारोबार करता था, को रोकने के लिए पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा, “पुलिस की लापरवाही की कीमत सात लोगों ने अपनी जान देकर चुकाई। मृतकों के परिजनों को कम से कम पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा दिया जाना चाहिए।” सांसद ने कहा कि अगर यह एलपीजी ब्लास्ट होता तो पुलिस घटना स्थल पर पानी क्यों डाल रही थी, जिससे लगता है कि ब्लास्ट में बारूद मौजूद था। कहा कि जिले में बीते तीन दिनों में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें सात ब्लास्ट में, तीन जहरीले जंतु काटने से और तीन सड़क दुर्घटना में मारे गए।
सांसद अवधेश प्रसाद ने लखनऊ में बसपा की महारैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रैली में आए लोग निराश हुए क्योंकि मायावती ने योगी सरकार की तारीफ की, जो दलित और गरीबों के हितों के लिए लड़ने वाले कार्यकर्ताओं के लिए निराशाजनक है।
अवधेश प्रसाद ने कहा, मायावती जी का सम्मान करते हुए भी मुझे कहना पड़ रहा है कि उन्होंने काशीराम और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के दिखाए रास्ते को छोड़ दिया है। दलित और गरीबों के मुद्दों पर उन्हें और मुखर होना चाहिए।
सांसद अवधेश प्रसाद ने मायावती को ‘बहन जी’ कहते हुए उनके सम्मान का संकेत दिया, लेकिन उनके बयानों की आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि अयोध्या और उत्तर प्रदेश में बढ़ती घटनाओं और दलितों की आशाओं को देखते हुए राजनीतिक और प्रशासनिक जवाबदेही जरूरी है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago