
सपा नेता राजा मान सिंह गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार – लाखों की नकदी और लग्जरी कार बरामद।
अयोध्या।
अयोध्या जिले पूराकलन्दर थाना पुलिस ने जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर ठगी करने राजा मान सिंह गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों उपदेश यादव (उर्फ) बंटी निवासी बदायूं और विवेक प्रताप सिंह यादव निवासी कानपुर देहात को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 11 लाख 9 हजार 700 रुपये नकद, दो बैंक चेक, पांच मोबाइल फोन और एक ह्यूंडई ऑराकार बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी कुख्यात ठग राजा मान सिंह गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं, जो अयोध्या सहित कई जिलों में जमीन में निवेश के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ठगते थे। पूछताछ में अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कानपुर, कन्नौज, बदायूं, बरेली समेत अन्य जिलों के निवेशकों को अयोध्या में सस्ते दामों पर जमीन दिलाने का झांसा देते थे। जब व्यापारी सौदा पक्का करने के लिए अयोध्या आते, तो फर्जी कागज दिखाकर रकम ले ली जाती। बाद में उन्हें धमकाकर या मारपीट कर पैसे हड़प लिए जाते थे। गैंग संगठित रूप से काम करता था और कई जिलों में फैला नेटवर्क चला रहा था। अयोध्या में विकास परियोजनाओं के चलते बढ़े निवेश माहौल का फायदा उठाकर यह गिरोह भोले-भाले निवेशकों को जाल में फंसाता था।
अभियुक्त उपदेश यादव उर्फ बंटी के खिलाफ 22 से अधिक आपराधिक मुकदमे अलीगढ़, बदायूं, गोण्डा, उन्नाव, वाराणसी, मैनपुरी, फिरोजाबाद आदि जिलों में दर्ज हैं, जिनमें हत्या, लूट, ठगी, गैंगस्टर और धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। वहीं विवेक प्रताप सिंह के खिलाफ भी कानपुरनगर, मैनपुरी और जालौन में कई मुकदमे दर्ज हैं।
रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी। अयोध्या अयोध्या के… Read More
विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका। अयोध्या।… Read More
सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा। अयोध्या। अयोध्या… Read More
उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान। अयोध्या।… Read More
रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।… Read More
1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More