निर्माणाधीन परियोजनाओं का मण्डलायुक्त ने किया निरीक्षण

निर्माणाधीन परियोजनाओं का मण्डलायुक्त ने किया निरीक्षण

अयोध्या |
मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा ने अयोध्या धाम में निर्माणाधीन परियोजनाओं का सम्बंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं के प्रमुखों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। सर्वप्रथम मण्डलायुक्त ने पीडब्लूडी द्वारा बनायी जा रही राष्ट्रीय राजमार्ग 27 से रामघाट को जाने वाले निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। तत्पश्चात जानकी महल के पास विद्युत विभाग द्वारा चल रहे अण्डरग्राउंड केबलिंग के कार्य को देखा तथा कहा कि जो भी गली या सड़क इस कार्य हेतु खोदी जाय उसे तत्काल कार्य के पश्चात सम्बंधित कार्यदायी संस्थाएं पटवायें भी तथा जो भी परियोजनाएं चल रही हो उनसे सम्बंधित सभी विभाग समन्वय रखें, जिससे कि बार-बार आम जनमानस को परेशानी न हों।
उन्होंने अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा निर्माणाधीन अग्नि कुण्ड तथा सीताकुण्ड का निरीक्षण किया। अगले चरण में नयाघाट के पास निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण कर नगर निगम के अधिकारियों के साथ आसपास की सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने कहा कि श्रीराम हास्पिटल तथा तुलसी उद्यान के पास जो भी ठेले अवैध रूप से लगाये जा रहे है उन्हें तत्काल हटाया जाय तथा घाटों की देखरेख की जाय, जिससे वहां गंदगी न उत्पन्न हो तथा टैक्सी वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े हों इधर उधर खड़े होने पर अभियान चलाकर नियमानुसार कार्यवाही करें।
घाटो के आसपास कोई चार पहिया वाहन जाने न पाये उन्हें निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही रोका जाय। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त श्री विशाल सिंह, अपर नगर आयुक्त श्री शशिभूषण राय, सहायक नगर आयुक्त, पीडब्लूडी व विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियन्ता, कार्यदायी संस्थाओं के पदाधिकारी तथा सम्बंधित वार्डो के पार्षद गण मौजूद रहे।
editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago