अयोध्या उत्तर प्रदेश

नाबालिग छात्रा को अगवा कर रेप व हत्या करने वाले आरोपी को मिली आजीवन कारावास की सजा।

नाबालिग छात्रा को अगवा कर रेप व हत्या करने वाले आरोपी को मिली आजीवन कारावास की सजा।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के मिल्कीपुर में नाबालिग छात्रा से रेप व हत्या करने वाले आरोपी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 40 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। पीड़ित परिवार को नौ वर्ष बाद न्यायालय से न्याय मिला। वर्ष 2014 अगस्त में खंडासा थाना क्षेत्र के अमानीगंज बाजार से 17 वर्षीय छात्रा को अगवाकर लखनऊ हाईवे पर उसके साथ तीन घंटे दरिंदगी करने के बाद बाराबंकी के सफदरगंज के पास छात्रा को मरणासन्न हालत में फेंककर उस पर कार चढ़ाने की कोशिश की गई थी। लेकिन लोगों को देखकर दरिंदे वहां से भाग निकले थे।   राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित छात्रा को घायल अवस्था में लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। पीड़ित छात्रा ने मौत से पहले पुलिस के बयान में थाना क्षेत्र के अमानीगंज बाजार में मोबाइल विक्रेता नदीम का नाम बता दिया था। आरोपी का नाम प्रकाश में आते ही पुलिस ने आरोपी नदीम पुत्र अनीस निवासी बारी थाना कोतवाली रुदौली जनपद अयेाध्या को घटना में प्रयुक्त बोलेरो के साथ गिरफ्तार कर थाना खंडासा ले गई थी जहां पर आरोपी के खिलाफ 3/4 पास्को एक्ट दुष्कर्म हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। नौ वर्ष बाद पीड़ित परिवार को आज विशेष न्यायालय पास्क -2 फैजाबाद से न्याय मिला।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

1 day ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

1 day ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago