सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

नकब लगाकर नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी, जांच कर रही पुलिस

नकब लगाकर नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी, जांच कर रही पुलिस
सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले के थाना धनपतगंज अंतर्गत खारा गांव के पूरे बुद्धि दुबे में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया है। नकब लगाकर घर मे दाखिल चोरों ने नगदी सहित लाखो के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की जानकारी घरवालों को सुबह जागने पर हुई। जिसकी लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है, फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार की रात चोरों ने पूरे बुद्धि दुबे गांव के राम नाथ दुबे के घर चोरी की। पीड़ित का परिवार जब सुबह उठा तो देखा की घर के अंदर का दरवाजा बंद था। जब घर के पीछे जा कर देखा तो पीछे की दीवार में नकब लगी थी और सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। जब सामान की जांच की तो कमरे मे रखे, एक सूटकेस सहित एक सोने की चैन, एक मटर माला,एक सोने की झुमकी, एक अंगूठी, एक एक पायल, एक पायजेब, एक मांगमेहँदी, एक पीतल का थाल, और 7000 रुपये नकद गायब हैं।
editor

Recent Posts

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित… Read More

18 hours ago

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस… Read More

2 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी माफी।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी… Read More

2 days ago

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद।

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 days ago

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

3 days ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 days ago