नकब लगाकर नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी, जांच कर रही पुलिस
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर जिले के थाना धनपतगंज अंतर्गत खारा गांव के पूरे बुद्धि दुबे में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया है। नकब लगाकर घर मे दाखिल चोरों ने नगदी सहित लाखो के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की जानकारी घरवालों को सुबह जागने पर हुई। जिसकी लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है, फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार की रात चोरों ने पूरे बुद्धि दुबे गांव के राम नाथ दुबे के घर चोरी की। पीड़ित का परिवार जब सुबह उठा तो देखा की घर के अंदर का दरवाजा बंद था। जब घर के पीछे जा कर देखा तो पीछे की दीवार में नकब लगी थी और सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। जब सामान की जांच की तो कमरे मे रखे, एक सूटकेस सहित एक सोने की चैन, एक मटर माला,एक सोने की झुमकी, एक अंगूठी, एक एक पायल, एक पायजेब, एक मांगमेहँदी, एक पीतल का थाल, और 7000 रुपये नकद गायब हैं।