
#image_title
शुक्रवार को अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष, व वर्तमान केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के जन्मदिन पर कार्यवाहक प्रदेश सचिव, युवा मंच, अपना दल एस प्रमोद सिंह ने जिला अस्पताल अयोध्या में रक्त दान कर मरीजों मे फल वितरण किया व कुष्ठ आश्रम में भी मिष्ठान व फल का वितरण किया।
तारुन बाज़ार क्षेत्र में पार्टी जनों के साथ समारोह पूर्वक केक काट कर डा- सोनेलाल पटेल जी के संघर्ष के साथियों को सम्मानित कर ,अपने गांव में मोल श्री का वृक्ष लगाया ।इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने दीर्घायु की कामना की।
अपना दल एस पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने भी अपनी नेता को जन्मदिन पर खूब बधाइयां दीं। इस मौके पर प्रमोद सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबो, मजलूमों, किसानों ,वंचितों, व नौजवानों के मान सम्मान की लड़ाई में बराबर सड़क से संसद तक लड़ने वाली एकमात्र हमारी अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का अहम योगदान है।
उन्होंने कहा कि बहन अनुप्रिया पटेल ही पिछड़े वर्ग और कमेरा समाज की असली नेता हैं, अनुप्रिया पटेल द्वारा उनके समाज हित में लिए गए निर्णयों की जानकारी और उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों व विकास कार्यों के बारे में देश व प्रदेश के जन-जन तक पहुंचानी होगी।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More