
#image_title
नगर पंचायत बीकापुर में गुरुवार को नाम वापसी के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। गुरुवार को अध्यक्ष पद के 4 उम्मीदवारों द्वारा अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया गया है। नगर पंचायत चुनाव को लेकर चुनावी पारा धीरे-धीरे चढ़ने लगा है। अभी चुनाव निशान नहीं मिला है लेकिन उम्मीदवार अपने समर्थकों की टोली के साथ क्षेत्र भ्रमण पर निकल पड़े हैं। चिलचिलाती धूप, उमस और गर्मी भी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों के इरादे को नहीं डिगा पा रही है। अध्यक्ष पद के कई उम्मीदवारों के पक्ष में महिलाओं की टोली भी डोर टू डोर अपने चहेते उम्मीदवार के पक्ष में अपील कर रही हैं। इसी कड़ी में निर्दलीय उम्मीदवार एवं समाजसेवी धीरेंद्र उपाध्याय के पक्ष में करीब एक दर्जन महिलाओं ने गुरुवार को कस्बा बीकापुर, तेंदुआ माफी, रसूलपुर, ओहरपुर समेत करीब आधा दर्जन वार्डों में जाकर जनसंपर्क किया। भ्रष्टाचार मुक्त नगर पंचायत तथा विकास के नाम पर निर्दल उम्मीदवार धीरेंद्र उपाध्याय को समर्थन देने की अपील किया।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More