ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 11:11 AM IST

धर्म परिवर्तन कराने के: प्रयास में दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास में दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास में दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास में 02 महिलाओं समेत 05 गिरफ्तार।

images 16 - धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास में दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार।
अयोध्या।
अयोध्या कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के कुढाकेशवपुर के मजरे साईं का पुरवा में प्रार्थना सभा के माध्यम से लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास में आयोजन से जुड़ीं 02 महिला समेत 05 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में रविवार को हंगामा हुआ था और पुलिस ने शिकायत पर सात के खिलाफ विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा में नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि प्रकरण में महारजगंज थाना क्षेत्र के पूराबाजार नारा निवासी छविनाथ सिंह ने शिकायत दी थी। आरोप लगाया था कि आयोजक उनको दर्शननगर से बुला कर ले गए। वहां लोभ लालच तथा 01 लाख रूपये देने का वास्ता देकर धार्मिक पुस्तक हाथ पर रखवा ईसाई धर्म स्वीकार करने की शपथ दिलाई जा रही थी। उन्होंने प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया तो उनको धमकाया गया और लोग मारपीट पर उतारू हो गए।

सीओ ने बताया कि दर्ज मामले में कोतवाली अयोध्या के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा और चौकी प्रभारी दर्शननगर निरीक्षक आशीष चन्द्र त्रिपाठी की पुलिस टीम ने देर शाम आयोजक कुढा केशवपुर मजरे साई का पुरवा निवासी उदय राज, इनके पुत्र अभिषेक व आकाश, दर्शननगर निवासी सुशीला और बीकापुर कोतवाली के दशरथपुर निवासी चिंता देवी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक फ्लैक्स बैनर, ढोलक व खजड़ी, नौ धार्मिक पुस्तक व इसाई धर्म से संबन्धित पत्रक और पुस्तक बरामद की हैं।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT