सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

धनपतगंज में ब्लॉक प्रमुख के लिए वोटिंग शुरू,भद्र ब्रदर्स के आगे किला बचाने की चुनौती, भाजपा प्रत्याशी के लिए पार्टी ने झोंकी ताकत।

धनपतगंज में ब्लॉक प्रमुख के लिए वोटिंग शुरू,भद्र ब्रदर्स के आगे किला बचाने की चुनौती, भाजपा प्रत्याशी के लिए पार्टी ने झोंकी ताकत।

सुलतानपुर।

सुलतानपुर जिले के  धनपतगंज ब्लॉक पर प्रमुख पद का चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। 10 बजे से 3 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना, शाम तक परिणाम घोषित होगा। जिला प्रशासन ने विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाया। भाजपा समर्थित उम्मीदवार पार्वती देवी और सपा समर्थित उम्मीदवार ऊषा सिंह के बीच मुकाबला मना जा रहा है। अब त क इस ब्लॉक पर रहा है ‘भद्र परिवार’ का कब्जा। सुलतानपुर का धनपतगंज क्षेत्र किसी पहचान का मोहताज नहीं। मायंग हो या धनपतगंज इस क्षेत्र का नाम लेते ही भद्र बदर्स सोनू-मोनू का चेहरा सामने आ जाता है। उनके अपने क्षेत्र में आज धनपतगंज ब्लॉक प्रमुख के लिए वोटिंग होगी। सपा से सोनू-मोनू की मां पूर्व ब्लॉक प्रमुख ऊषा सिंह तो भाजपा से पार्वती सरोज मैदान में हैं। कुल 81 क्षेत्र पंचायत सदस्य मत डालेंगे, इनमें 41 मत जिस ओर गए उसके सिर जीत का सेहरा बंध जाएगा। पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह को हाल में ही एक मामले में दो वर्ष की सजा होने के बाद शासन ने उनको प्रमुख पद से हटा दिया था। तब से यह पद रिक्त रहा, रविवार को भाजपा ने पार्वती रोज और सोमवार को सपा ने ऊषा सिंह को अपने अपने उम्मीदवार के रुप में उतारा। मंगलवार को ब्लॉक पर ही दोनों ने अपने अपने पर्चे भरे। इस बीच शासन-सत्ता का पूरा इस्तेमाल हुआ। बीडीसी को मैनेज करने के लिए अधिकारी और पुलिस तक लगाए गए, जैसा की पूर्व प्रमुख ने आरोप लगाया है।

आजादी के बाद से धनपतगंज ब्लॉक प्रमुख का पद भद्र परिवार के ही इर्द गिर्द रहा। आजादी के बाद से 1984 तक ये पद भद्र बन्धुओ के बाबा शारदा प्रसाद सिंह के पास रहा। 1988 में पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू व पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू के पिता पूर्व विधायक स्व. इंद्रभद्र सिंह धनपतगंज केब्लॉक प्रमुख चुने गए थे, लेकिन अगले वर्ष 1989 में वे विधायक चुने गए तो पद रिक्त हुआ। वर्ष 2021 में प्रमुख पद का चुनाव हुआ जहां यशभद्र सिंह ने दावेदारी ठोकी। भाजपा की ओर से अमित कुमार का नाम आया लेकिन अंतिम समय में उन्होंने नामांकन किया ही नहीं। ऐसे में यशभद्र सिंह निर्विरोध प्रमुख बन गए। यह बात उनके धुर विरोधी विधायक को अखर गई। इसी दौरान 2023 में एक केस में यशभद्र सिंह आदि को MP/MLA कोर्ट से दो साल की सजा हो गई। शासन ने इस मामले में मोनू को पद से हटा दिया। अब 22 अगस्त को चुनाव तय है। सपा प्रत्याशी ऊषा सिंह 2000 से 2006 तक प्रमुख रही हैं।

editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago