
दो चचेरे भाइयों की करंट लगने से मौत, आपस में चिपके मिले शव।
अयोध्या।
अयोध्या कैंट थाना क्षेत्र के रेतिया बंदे अली की छावनी में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। परिवारीजनों ने दुकान का शटर खोला तो चचेरे दो भाई के शव आपस में चिपके मिले। बिजली का मीटर और केबल आदि जला हुआ था। मामले की खबर फैली तो क्षेत्र में हलचल मच गई। पुलिस ने घटनास्थल की विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम से जांच कराई है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
बताया गया कि इसी थाना क्षेत्र के नया पुरवा कुर्मी टोला निवासी अजय श्रीवास्तव के लडके ने नियावां से जमथरा घाट की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बंदे अली की छावनी स्थित एक दुकान में दोना पत्तल बनाने की मशीन लगा रखी थी। जिसमें उसके परिवार के अन्य लोग भी काम करते थे। पारिवारिक जनों का कहना है कि सोमवार की रात लगभग 10:30 बजे घर से खा पीकर अवनीश श्रीवास्तव उर्फ अनी 25 वर्ष (पुत्र) स्वर्गीय अजय श्रीवास्तव तथा उनका चचेरा भाई शिवम श्रीवास्तव 18 वर्ष (पुत्र) मनोज श्रीवास्तव दुकान पर गए थे।
हालांकि रात में वापस नहीं लौटे। परिवारीजनों ने सोचा कि सहालग का सीजन होने के चलते हो सकता है कि ऑर्डर के चलते दोना पत्तल बना रहे होंगे। मंगलवार की सुबह भी दोनों घर वापस नहीं लौटे, तो परिवारीजनों ने फोन लगाया और फोन ना उठने पर दुकान पर पहुंचे तो देखा कि शटर गिरा हुआ है। शटर को उठाया तो भीतर खौफनाक मंजर नजर आया। शटर के पास ही अवनीश और शिवम का शव पड़ा था।
बिजली के मीटर और मुख्य केबल समेत दुकान के आधे हिस्से में लगी दोना पत्तल की मशीन जली हुई थी। इसके बाद मामले की खबर पुलिस को दी गई, तो सीओ सिटी के नेतृत्व में थाना कैंट के साथ नगर कोतवाली और महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्राथमिक जांच पड़ताल के बाद विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम बुला साक्ष्य संकलन कराया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। परिवार के संजय श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में उनके दो भतीजों की मौत हुई है।क्षेत्राधिकारी नगर शैलेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। प्राथमिक जांच पड़ताल में आशंका जताई जा रही है कि बिजली की शॉर्ट सर्किट के चलते करंट शटर में उतर आया और इनमें से एक ने शटर खोलने की कोशिश की तो वह करंट की चपेट में आ गया। उसको बचाने के चक्कर में दूसरा भी हादसे का शिकार हो गया।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More