बीकापुर - अयोध्या

दुकान से घर जाते समय शराब के सेल्समैन पर हमले का आरोप, केस दर्ज

दुकान से घर जाते समय शराब के सेल्समैन पर हमले का आरोप, केस दर्ज।

बीकापुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र मे एक शराब ठेका के सेल्समैन को स्कॉर्पियो और कार सवार आरोपियों ने हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना सोमवार की रात करीब 10:30 बजे कोतवाली क्षेत्र के बीकापुर इनायत नगर मार्ग पर उमरपुर के पास घटित हुई। बताया गया कि कोतवाली क्षेत्र के बहिउद्दीनपुर निवासी राजू यादव 28 वर्ष उमरपुर बाजार में संचालित अंग्रेजी शराब के ठेके पर सेल्समेन का कार्य करते है। सोमवार की रात करीब 10:30 बजे दुकान बंद करके बाइक से अपने घर जा रहे थे जैसे ही कल्याणपुर चकडुहिया मोड़ के पास पहुंचे अचानक एक स्कॉर्पियो वाहन तथा एक कार आकर रुकी।
आरोप है कि स्कॉर्पियो और कार सवार करीब आधा दर्जन युवक डंडा और हॉकी लेकर नीचे उतरे तथा राजू यादव पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ पीयूष, इस्पेक्टर लालचंद सरोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तथा गंभीर रूप से घायल राजू यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर ले आए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी भी रात में घटनास्थल और बीकापुर कोतवाली पहुंचे तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिशा निर्देश दिया। गिरफ्तारी के लिए एसओजी की टीम भी लगाई गई। कोतवाली पुलिस द्वारा घटना का कारण एक आरोपी युवक से पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर 6 आरोपियों के विरुद्ध जानलेवा हमला करने, बलवा,सहित और धारा मे रिपोर्ट दर्ज करके कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago