सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

भाजपा बूथ ने की 25 लाख की ठगी, सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती को नजूल की जमीन का किया बैनामा।

भाजपा बूथ ने की 25 लाख की ठगी, सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती को नजूल की जमीन का किया बैनामा।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले में भाजपा बूथ अध्यक्ष पर गिरोह बनाकर ठगी करने का आरोप लगा है। एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की ने मुकदमा दर्ज कराया है। भाजपा नेता और उसके साथियों ने जिस जमीन का लड़की को 25 लाख में बैनामा किया वह जमीन सरकारी निकली। कब्जा लेने के समय इसकी जानकारी हुई। युवती ने मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन विधायक के इर्द-गिर्द होने के नाते पुलिस बड़ी कार्रवाई से बच रही।

कोतवाली नगर के शास्त्री नगर की रहने वाली समीक्षा सिंह (पुत्री) श्री विनय कुमार सिंह एक आईटी कम्पनी में साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उसने बताया कि हमें घर के लिए एक अच्छे आवासीय भूखण्ड की जरूरत थी। मोहल्ले के निवासी राजीव कुमार सिंह (बब्लू) जो भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं उनसे संपर्क किया। उन्होंने राजीव कुमार सिंह ने हमें उत्तरदहा ग्राम निवासी रामतीरथ से मिलवाया।

दोनों लोगों ने पर्यावरण पार्क के पास 2275 वर्ग फीट का भूखंड दिखाया। उन्होंने बताया कि इस भूखंड का कब्जा जगदम्बा प्रसाद तिवारी पुत्र पारसनाथ तिवारी मौजा लंभुआ का है। राजीव कुमार सिंह का हमारे पिता से पुराना परिचय था ऐसे में विश्वास में आ गये। 4 जुलाई 2023 को हमने जगदम्बा प्रसाद तिवारी से रजिस्ट्री करवाई, जिसमें हमने 25 लाख रुपए गूगल-पे और आरटीजीएस से अदा किया।

पींडित ने बताया कि बीकापुर अयोध्या के बैनामा लेखक लक्ष्मी नारायण शुक्ला को जगदम्बा प्रसाद तिवारी के कहने पर 25 हजार रुपए गूगल पे से भेजा। इसके अतिरिक्त राजीव कुमार सिंह को 40 हजार रुपए नगद दिए । यही नहीं बैनामा लेखक राकेश प्रसाद श्रीवास्तव को 2 लाख 60 हजार रुपए भी दिए । जब हम बैनामा कराने के तीसरे दिन 7 जुलाई को पिता के साथ अपने भूखण्ड पर कब्जा लेने पहुंचे तो यहां पहले से मौजूद लोगों द्वारा कब्जा लेने से रोक दिया गया और उन लोगों ने अपना परिचय नजूल विभाग से बताया। उन लोगों ने कहा कि यह जमीन नजूल की है इस पर हम सब हैरान हो गए। नजूल विभाग में छानबीन की तो पता चला कि जमीन के विक्रेता जगदम्बा प्रसाद तिवारी, लक्ष्मी नारायण शुक्ला, राजीव कुमार सिंह और रामतीरथ द्वारा दिया गया खतौनी प्रपत्र कूटरचित है। और यह भी पता चला कि इस जमीन पर उच्च न्यायालय तक मुकदमेबाजी हुई है, जिसमें उक्त जमीन नजूल विभाग में निहित हो चुकी है।

जब रुपए वापस मांगे तो देने से मना कर दिया। इसके बाद मेरे पिता को मीटिंग करने के बहाने कल्पवृक्ष छावनी सदर पर बुलाया वहां उनसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसको लेकर पीड़िता ने नगर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया। विवेचना तो प्रचलित है लेकिन अभी तक कार्रवाई से पीड़िता संतुष्ट नहीं है क्यूंकि आरोपियों को सत्ता संरक्षण मिला हुआ है।

editor

Recent Posts

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया।

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया। अयोध्या। अयोध्या… Read More

15 hours ago

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता।

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More

16 hours ago

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More

16 hours ago

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More

18 hours ago

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण।

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More

23 hours ago

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर।

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago