अयोध्या उत्तर प्रदेश

दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा दर्ज।

दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा दर्ज।

अयोध्या। 

अयोध्या कोतवाली के बूथ नंबर 04 के पास गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित यादव ढाबा पर खाना खाते समय दाल में कंकड़ निकलने पर युवक ने मालिक से शिकायत की। इसके बाद उनमें बहस होने लगी। इसी दौरान आक्रोशित ढाबा मालिक ने अपने भाई व कर्मचारी के साथ मिलकर युवक की पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करके जांच शुरू की है।

अंबेडकरनगर के इब्राहिमपुर के दशरथपुर निवासी भगवती प्रसाद मिश्रा के मुताबिक उनके दामाद दुर्गेश तिवारी कोतवाली अयोध्या के कुढ़ा केशवपुर के वैतरणी निवासी हैं। वह हाईवे पर बूथ नंबर चार के पास एक ढाबे पर खाना खाने गए थे। दाल में कंकड़ निकलने का उन्होंने विरोध किया, तो ढाबा मालिक संचित यादव, चंद्रजीत यादव और एक अन्य युवक ने डंडे से दुर्गेश की पिटाई कर दी। मारपीट में दुर्गेश का जबड़ा टूट गया और सिर में गंभीर चोट आई। सूचना पर गांव के कई लोग पहुंचे, तो वह बेहोशी की हालत में ढाबे पर पड़े थे। 108 एंबुलेंस से उन्हें रात में ही मेडिकल कॉलेज दर्शननगर लाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।

इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य मामले में केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago