अयोध्या उत्तर प्रदेश

दर्शन के लिए नहीं लगता कोई शुल्क, कोई पैसा मांग रहा तो रहें सतर्क।

दर्शन के लिए नहीं लगता कोई शुल्क, कोई पैसा मांग रहा तो रहें सतर्क।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने एक बार फिर से श्रद्धालुओं से अपील की है। उन्होंने वीडियो जारी कर लोगों को सतर्क रहने की नसीहत भी है। उन्होंने कहा कि दर्शन के नाम पर किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता है। अगर कोई श्रीरामलला के दर्शन के नाम पर पैसा ले रहा है तो आपके साथ धोखाधड़ी कर रहा है। यहां पर पैसे लेकर समय देने की या दर्शन की कोई व्यवस्था नहीं है। हर दिन श्रीरामलला का दर्शन बहुत ही सहज रूप से होता है और समानता दर्शन में मात्र सवा घंटे का सबसे ज्यादा समय लगता है। सामान्य दर्शन में लगभग 10 मिनट तक श्रीरामलला के दर्शन होते हैं। मंदिर परिसर में प्रतिदिन 14 घंटे राम भक्तों को श्रीरामलला का दर्शन कराया जा रहा है, लेकिन राम भक्तों के साथ दुर्घटनाएं हुई हैं, सच्चाई का पता तभी लगेगा जब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेगी।
चंपतराय ने कहा कि श्रीराम मंदिर में पैदल आने-जाने में मात्र एक से सवा किलोमीटर तक की दूरी को ही तय करना पड़ता है। इसके बावजूद श्रद्धालु किसी तरह का पैसा दर्शन के नाम पर देना ही चाहते हैं तो पैसा गरीबों को देकर उनके भोजन के लिए मदद करें, लेकिन दर्शन के नाम पर पैसा देकर समाज में बुराई पैदा ना करें।
editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago