गोसाईगंज - अयोध्या

अपशब्द बोलने से मना करने पर कर दिया हमला, सात के खिलाफ बलवा-मारपीट की रिपोर्ट दर्ज।

अपशब्द बोलने से मना करने पर कर दिया हमला, सात के खिलाफ बलवा-मारपीट की रिपोर्ट दर्ज।
गोसाईगंज_अयोध्या।
अयोध्या जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में गाली-गलौच से मना करने पर बवाल हो गया, पति-पत्नी समेत तीन की पिटाई की गई और धमकी दी गई। होली के दिन हुई इस घटना में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रेवरी वंदनपुर निवासी दिलीप कुमार पाण्डेय (पुत्र) रमाकान्त पाण्डेय का कहना है कि सोमवार को रंग खेलने के बाद, वह अपने घर के सामने बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान घर के सामने से ही गांव के अटल बिहारी सिंह गुजरे और रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने मना किया तो मारपीट पर आमादा हो गए और अपने परिवार के लोगों को भी बुला लिया। मौके पर पहुंचे उनके परिवार के लोगों ने हमला बोल पिटाई शुरू कर दी। बीच- बचाव के लिए पत्नी पूजा और भाई संदीप पहुंचे तो उनकी भी पिटाई की गई। मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए हमलावर चले गए। यह सब अटल बिहारी सिंह व उनके भाइयों श्याम बिहारी, कृष्ण बिहारी और परिवार के तेज बहादुर सिंह, आकाश सिंह, अनुराग सिंह,आदर्श सिंह व रीना सिंह पत्नी अवध बिहारी ने पुरानी रंजिश के चलते योजनाबद्ध तरीके से किया।
थाने के प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा ने बताया कि शिकायत पर सात के खिलाफ बलवा, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कराई जा रही है।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago