तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में दो बाइक सवारों की दर्दनाक मौत

PicsArt 02 23 04.24.06 - तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में दो बाइक सवारों की दर्दनाक मौत

अयोध्या:

अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर नैपूरा गांव के निकट पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार स्पोर्ट्स वाहन ने एक ही बाइक पर सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

एक की मौत घटनास्थल पर हुई जबकि दूसरे अस्पताल में दम तोड़ा। युवकों की पहचान राहुल दुबे (23 वर्ष) पुत्र उदय राज निवासी करमपुर बरसावां थाना इब्राहिमपुर जिला अंबेडकर नगर, विकास (25 वर्ष) निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है।

दोनों बाइक सवार मसौधा बाजार के निकट स्थित एक गांव से बारात का निमंत्रण करके बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के अपने घर पातूपुर ईंट भट्ठे पर जा रहे थे।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Web Admin

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago