
दिल्ली से मालदा जा रही 3484 डाउन फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन में ड्यूटी कर रहे एक रेलकर्मी की ह्रदयाघात से मौत हो गई। रेलकर्मी को रूदौली रेलवे स्टेशन पर उतारकर आरपीएफ के जवान द्वारा सीएचसी खैरनपुर रूदौली ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना बुधवार की सुबह साढ़े दस बजे के आसपास की है जब रूदौली रेलवे स्टेशन पर कंट्रोलर द्वारा यह सूचना दी गई कि दिल्ली से मालदा जा रही 3484 डाउन फरक्का एक्सप्रेस के एसी कोच B5 में कार्यरत कोच अटेंडेंट मोहम्मद अली पुत्र मियां जान उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी मझट टोला साहबगंज थाना जिरवा बाड़ी जिला साहबगंज झारखंड के सीने में तेज दर्द हो रहा है
सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक द्वारा डायल 108 पर फोन कर ट्रेन आने से पहले ही एम्बुलेंस बुला ली गई लेकिन ट्रेन के रूदौली रेलवे स्टेशन पहुँचने पर मोहम्मद अली ट्रेन में अचेतावस्था में मिला। आनन फानन में उसे एम्बुलेंस से आरपीएफ के जवान गजानंद यादव द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरनपुर रूदौली ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More
संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More
श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More