सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

डकैती और पथराव का मामला, BJP और कांग्रेस नेता के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी का वारंट।

डकैती और पथराव का मामला, BJP और कांग्रेस नेता के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी का वारंट।

सुल्तानपुर।

सुलतानपुर जिले में MP / MLA कोर्ट ने मंगलवार को BJP नेता व पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी समेत 11 के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इन 11 लोगों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा का नाम भी शामिल है। जानकारी के अनुसार कादीपुर क्षेत्र के संत तुलसीदास डिग्री कॉलेज के सामने 17 दिसम्बर 2002 को सड़क दुर्घटना में छात्रा पूनम श्रीवास्तव की मौत हो गई थी।

आरोप है कि इस मामले में आक्रोशित पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी, वर्तमान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा और रामार्य पाठक समेत 14 लोगों ने कादीपुर कोतवाली में पहुंचकर बलवा ,नारेबाजी, पथराव और डकैती की थी। कादीपुर के तत्कालीन कोतवाल शिवराज सिंह की तहरीर पर दर्ज मुकदमे की विवेचना कर कादीपुर के पूर्व सीओ विजय नारायण ने चार्जशीट दाखिल की।

मुकदमे में आरोपियों पर आरोप तय होने हैं। इस बीच अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने पूर्व विधायक समेत चार आरोपियों को मुकदमे से मुक्त करने की अर्जी दाखिल की है। जिस पर मंगलवार को सुनवाई होनी थी। लेकिन वकीलों की हड़ताल के कारण न तो मुकदमे में चार्ज बन सका, न ही आरोपी अदालत में हाजिर हुए, न ही आरोपियों की डिस्चार्ज अर्जी पर सुनवाई हो सकी। इस कारण विशेष कोर्ट ने आरोपियों पर गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है। अगली सुनवाई छह सितंबर को होगी।

editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

6 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

6 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

6 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

6 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

7 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

7 days ago