सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

प्रधान को सबक सिखाने को लिया राष्ट्रध्वज का सहारा, मुकदमा दर्ज।

प्रधान को सबक सिखाने को लिया राष्ट्रध्वज का सहारा, मुकदमा दर्ज।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर में पंचायत चुनाव के एक प्रतिद्वंद्वी ने प्रधान के खिलाफ अजीबो गरीब साजिश रची। दावेदार ने स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत में ध्वजारोहण नहीं होने की झूठी अफवाह फैलाई थी। सोशल मीडिया पर प्रधान को बदनाम करने की साजिश को संज्ञान में लेते हुए प्रधान रमेश कुमार वर्मा की तरफ से कूरेभार थाने पर प्रार्थना पत्र दिया गया था। प्रधान की सूचना पर पुलिस ने झूठी अफवाह फैलाने का मुकदमा दर्ज किया है।दरअसल कूरेभार थाना क्षेत्र के पिपरी साईंनाथपुर गांव निवासी प्रधान रमेश वर्मा का आरोप है कि गांव निवासी सुधांशु तिवारी पंचायत चुनाव में उनके प्रतिद्वंदी रहे हैं। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उनके द्वारा सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाई कि मेरे द्वारा पंचायत भवन पर झंडारोहण नहीं किया गया। मुझे सुधांशु द्वारा देश द्रोही बताया गया और मेरी छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई।

प्रधान रमेश वर्मा ने बताया कि इस संबंध में जब मुझे जानकारी हुई तो मैंने पुलिस को झंडा रोहण से संबंधित फोटो उपलब्ध कराया। साथ ही कूरेभार थाने पर सुधांशु के खिलाफ लिखित तहरीर दिया। कूरेभार थाना प्रभारी प्रवीण यादव ने बताया कि प्रधान रमेश की तहरीर पर सुधांशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस साक्ष्य के आधार पर विधिक कार्रवाई कर रही है। आवश्यकता पड़ी तो गिरफ्तारी की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago