
ज्ञानवापी और उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई हिंसक घटना को लेकर जुमे के दिन जिले भर में हाई एलर्ट रहा। गुरुवार रात से ही सक्रिय पुलिस ने शुक्रवार सुबह होता ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त शुरू हो गई। इतना ही नहीं मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में भी जानकारी जुटाने के लिए खुफिया एजेंसियां जुट गईं हैं। प्रदेश में हाई एलर्ट घोषित होने के साथ ही शुक्रवार को यहां भी पुलिस एलर्ट मोड में रही। सिपाही से लेकर थानेदार तक क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं। जुमे को लेकर खासतौर पर अलग-अलग हिस्से में अफसरों ने फोर्स तैनाती के साथ ही अपनी रूपरेखा तैयार कर ली थी । स्थानीय अभिसूचना इकाई को भी गुरुवार की आधी रात से ही सक्रिय कर दिया गया है। मोहल्लों से गोपनीय जानकारी जुटाई जा रही है।
पिछले दिनों वाराणसी कोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर में स्थित व्यासजी के तहखाने में पूजा की अनुमति दी थी। इसको लेकर मुस्लिम समाज में कुछ लोगों में अंदरखाने नाराजगी की भी बात कही जा रही थी। पिछला जुमा शांतिपूर्ण तरीके से बीत गया। इस बार उत्तराखंड के हल्द्वानी में स्थानीय स्तर पर विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया है। इसको लेकर इस बार भी शुक्रवार को पुलिस हाई एलर्ट पर रही।
गुरुवार की रात से ही सड़कों पर गश्त शुरू हो गई है। बीट सिपाही, हल्का दरोगा, चौकी इंचार्ज, थानेदार को अपने क्षेत्र की छोटी से छोटी सूचना पर मौके पर पहुंच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जुमे का नमाज शुरू होने से लेकर समाप्त होने तक मस्जिद और उसके आसपास के चौराहों पर पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More