अयोध्या उत्तर प्रदेश

जिला सैनिक बंधु की बैठक अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व अमित कुमार भट्ट की अध्यक्षता में की गई ।

जिला सैनिक बंधु की बैठक अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व अमित कुमार भट्ट की अध्यक्षता में की गई ।

अयोध्या
अयोध्या जिले में जिला सैनिक बंधु की बैठक अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व अमित कुमार भट्ट की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों व उनके परिजनों के विभिन्न विषयक प्राप्त कुल 09 नवीन प्रार्थना-पत्रों को अपर जिला मजिस्ट्रेट,वित्त एवं राजस्व द्वारा गंभीरता पूर्वक सुनवाई करते हुए निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आदेशित किया गया।

अपने संबोधन में अपर जिला मजिस्ट्रेट,वित्त एवं राजस्व,ने पूर्व सैनिकों/ आश्रितों को जिला प्रशासन की ओर से सम्पूर्ण सहयोग प्रदान करने तथा उनकी समस्याओं / शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रदान करने हेतु आश्वस्त किया।

बैठक में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ले० कर्नल संजीव कुमार ने सैनिक कल्याण से सम्बन्धित शासकीय योजनाओं इत्यादि से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी दी। बैठक में बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक तथा उनके परिजनो के अतिरिक्त विभिन्न प्रशासकीय कार्यालयों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक में स्टेशन मुख्यालय अयोध्या कैंट कर्नल सुनील त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी विकास राय, सहायक अभियन्ता अयोध्या विकास प्राधिकरण राकेश सिंह तोमर, सहायक अभियन्ता नगर निगम भरत सिंह वर्मा एवं सैनिक कल्याण विभाग के वरिष्ठ सहायक जगदीश प्रसाद सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे ।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago