अयोध्या उत्तर प्रदेश

जिला कारागार के पास ऑटो रोककर हमला, दो गंभीर—पूर्व रंजिश में चली लौहे की रॉड।

जिला कारागार के पास ऑटो रोककर हमला, दो गंभीर—पूर्व रंजिश में चली लौहे की रॉड।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर दिनदहाड़े हुए हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब परुवा, पूरे बसन्तापुर निवासी कृष्ण प्रताप यादव अपने बेटे शिवम तथा रिश्तेदार संजय यादव के साथ ऑटो से अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन जा रहे थे। दोपहर करीब 1 बजे जैसे ही उनका ऑटो जिला कारागार के पीछे स्थित मजार के पास पहुंचा, तभी पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया।

मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार अमन यादव राम जस, धर्मेंद्र यादव, शिवम यादव, सौरभ यादव, रोहित यादव (सभी निवासी भरहू खाता, चौरे बाजार निकट रेलवे क्रॉसिंग, थाना कोतवाली बीकापुर) तथा उनके सहयोगियों ने मिलकर पुरानी रंजिश को लेकर लोहे की रॉड और हाकी से कृष्ण प्रताप व शिवम पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले में दोनों के सिर फट गए तथा शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं।

घायल कृष्ण प्रताप और शिवम ने बताया कि हमलावर जान से मारने की धमकी दे रहे थे और कहते थे, “इस बार बच गए हो, अगली बार जान से खत्म कर देंगे।” दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

कोतवाली नगर प्रभारी अश्वनी कुमार पांडे ने बताया कि नामजद अभियुक्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और परिजन आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago