
जिला प्रवर्तन दल टीम ने अवैध पेड़ों की कटान पर मारा छापा, मचा हड़कंप।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के विभिन्न स्थलों पर वन विभाग की जिला प्रवर्तन दल टीम ने अवैध पेड़ों की कटान पर छापेमारी किया। वन विभाग की हरे प्रतिबंधित पेड़ो की कटान स्थल पर की गई छापेमारी से पेड़ कटान करने वाले ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है। वहीं छापेमारी के दौरान काटे गए पेड़ों की संख्या के आधार पर जुर्माना वसूलने की कर्रवाई की जा रही है।
शनिवार की देर शाम अवैध प्रतिबंधित पेड़ो की कटान की सूचना पर डीएफओ प्रणव जैन के नेतृत्व में जिला प्रवर्तन दल टीम में शामिल जिला प्रवर्तन दल प्रभारी रविशंकर प्रसाद,सीबी सोनकर, विष्णु चौहान के साथ तारुन के देवकली में सिद्धि प्रकाश तिवारी के घर सामने खेतों में की गई छापेमारी के दौरान लगभग बीस पेड़ों की ढूंढ मिली। जिसकी जांच पड़ताल के बाद वन विभाग के कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं रविवार को सुबह बीकापुर रेंज के ब्लॉक तारुन के नंशा गांव में जिले के प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा। तो चार पेड़ सागौन के काटे पाए गए। वन विभाग की टीम को देख ठेकेदार लकड़ी छोड़ फरार हो गया। पेड़ मालिक राजेश कुशवाहा व ठेकेदार लालजी यादव के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं सोहावल के ग्राम कोला में सागौन के चार पेड़ काटे जाने पर विभागीय अधिकारियों ने ठेकदार के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना वसूल की कवायद की है।
जिला प्रवर्तन अधिकारी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि प्रतिबंधित हरे पेड़ों की कटान के खिलाफ की गई छापेमारी में दोषी पाए गए ठेकेदार और मालिकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More
संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More
श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More